Friday, 1 March 2013


क्रिसमस केक


विधि :
मैदा को छान लें। सूखी मेवा, चेरी, कटा हुआ बादाम और कसा हुआ नींबू मिला लें। अंडे में वाइन डालकर अच्छी तरह फेंट लें। मार्जरीन, चीनी और चाशनी को मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें मैदा और अंडे वाला मिश्रण डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें सूखी मेवा भी डाल दें।
अब एक 8-9 इंच गहरे टिन में ग्रीसप्रूफ पेपर लगाकर मिश्रण को उड़ेल दें। ओवन में रखकर 30-35 मिनट तक बेक करें।
सामग्री :
1-1/2 कप आटा, 1 टी स्पून दालचीनी, 1 चुटकी नमक, 1/2 कप चेरी, 1/2 कप सूखी मेवा, 4 पिसे हुए बादाम, 4 अंडे, 4 टे.स्पून वाइन, 1 नींबू (कसा हुआ), 1 कप मार्जरीन बटर, 1 कप चीनी, 1 टे.स्पून चाशनी।
कितने लोगों के लिए : 4

तह पे तह कबाब


तह पे तह कबाब
विधि :
1. पनीर को पतले टुकड़ों में काट लें। फिर पनीर के एक टुकड़ों के ऊपर पुदीना पेस्ट, नमक और चाट मसाला बुरक दें।
2. उसके ऊपर दूसरा टुकड़ा रखें और उस पर खोए में हल्दी, किशमिश, काजू के टुकड़े मिलाकर लगाएं।
3. फिर पनीर का तीसरा टुकड़ा ऊपर रख कर हलका दबाएं। इस प्रकार शेष पनीर की परत लगाएं।
4. अब मेरिनेट करने के लिए मिश्रण तैयार करें- दही में अदरक-लहसुन पेस्ट, नीबू का रस, क्रीम, ब्लैक पेपर पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, तेल और चीज मिलाएं। फिर इस मिश्रण में पनीर डालकर दो घंटे मेरिनेट होने के लिए रखें। बाद में लोहे की सीख में पनीर के टुकड़ों को लगाकर तंदूर में पकाएं।
5. फिर कटी हुई हरी धनिया से सजाकर गरमागरम सर्व करें।
सामग्री :
240 ग्राम पनीर, 50 ग्राम दही, 5 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 मिली. नीबू का रस, 10 ग्राम ब्लैक पेपर कॉर्न क्रश्ड, 20 मिली. क्रीम, 2 ग्राम जीरा पाउडर, 2 ग्राम गरम मसाला, 10 मिली. तेल, 20 ग्राम चीज, 2 ग्राम येलो चिली, 1 हल्दी पाउडर, 15 ग्राम खोया, 6 ग्राम किशमिश, 8 ग्राम काजू, 10 ग्राम पुदीने का पेस्ट, स्वादानुसार नमक।
कितने लोगों के लिए 6

बे्रड मूंग दाल पिज्जा

बे्रड मूंग दाल पिज्जा
विधि :
मूंग की दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। भीगी हुई दाल से मिक्सी में बारीक पेस्ट तैयार कर लें और इसमें स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला दें।
तवा गरम करके उस पर थोड़ा सा तेल डाल दें। जब तेल गरम हो जाये तो गैस सिम कर दें। ब्रेड के एक टुकड़े को मूंग दाल के पेस्ट में डिप करके गरम तवे पर डाल दें। बे्रड के ऊपरी हिस्से पर बारीक कटी सब्जियों डालकर थोड़ा सा चीज बुरक कर पकने दें। तवे पर ब्रेड के चारों तरफ थोड़ा सा तेल भी डाल दें और पलटकर सब्जी वाली तरफ से भी सेंक लें।
गर्मागर्म मूंग दाल पिज्जा हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
सामग्री :
250 ग्राम धुली मूंग की दाल, 1 कप बारीक कटी मिक्स सब्जियां (शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, बंदगोभी, गाजर, बींस, फूलगोभी), 1 कप चीज (कसा हुआ) 1 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया, 1 हरी मिर्च बारीक कटी, 8-10 ब्रेड स्लाइस, नमक और लाल मिर्च स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 6



सेसमे पनीर

सेसमे पनीर
विधि :
सजाने की सामग्री और तेल छोड़कर सारी सामग्री एकसाथ मिलाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पनीर को एक ड्रिप पैन में डालकर 400 डिग्री फॉरेनहाइट पर पहले से गर्म किए हुए ओवन में 10 मिनट तक बेक करें। ओवन से निकालकर हल्का सा तेल लगाएं और दोबारा 10 मिनट तक बेक करें। आप चाहें तो ग्रिलर में ग्रिल कर सकती हैं। प्याज के लच्छे ओर नीबू से सजाकर गर्मा गर्म सर्व करें।
सामग्री :
500 ग्राम डेढ़ इंच टुकड़े में कटा हुआ पनीर, 2 टी स्पून लहसुन पेस्ट, 2 टी स्पून अदरक पेस्ट, 1 टी स्पून पिसी काली मिर्च, स्वादानुसार नमक, 2 टेबल स्पून कटा हुआ हरा धनिया, स्वादानुसार करती हुई हरी मिर्च, 2 टेबल स्पून विनेगर, लगभग चौथाई कप भुने हुए सफेद तिल, पनीर में लगाने के लिए तेल, सजाने के लिए प्याज के लच्छे और नीबू के टुकड़े।
कितने लोगों के लिए : 7


पनीर जालफ्रेजी

पनीर जालफ्रेजी
विधि :
एक पैन में तेल गरम करें जीरा डालकर चटकने दें। लाल मिर्च और प्याज डालकर फ्राई करें। जब प्याज ब्राउन हो जाये तो लाल मिर्च पाउडर, सिरका, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें। अब इसमें पनीर, गाजर और शिमला मिर्च के टुकड़े डालकर चलाये, टॉमेटो सॉस और नमक डालकर मिलाये, रोटी के साथ सर्व करें।
सामग्री :
200 ग्राम पनीर, 150 ग्राम गाजर, 2 शिमला मिर्च, 2-3 प्याज, 4 साबुत लाल मिर्च, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टी स्पून जीरा,1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 टी स्पून सिरका, 6 टी स्पून टॉमेटो सॉस, नमक स्वादानुसार, 5-6 टे.स्पून तेल।
कितने लोगों के लिए : 5


राजमा की गलौटी

राजमा की गलौटी
विधि :
राजमा को उबाल कर छान लें। फिर उसमें अदरक-लहसुन और अन्य मसाले मिलाकर पीस लें। नमक व खोया मिलाकर बराबर-बराबर टिकिया बनाकर तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा कर लें। पुदीने की चटनी और सलाद के साथ गरमागरम सर्व करें।
सामग्री :
200 ग्राम राजमा, स्वादानुसार नमक, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, 5 ग्राम व्हाइट पेपर, 5 ग्राम जावित्री, 5 ग्राम जायफल, 5 ग्राम बड़ी इलायची, 5 ग्राम छोटी इलायची, 10 ग्राम धनिया पाउडर, 10 केसर के धागे, 5 ग्राम शाही जीरा, 50 ग्राम खोया, 10 ग्राम प्याज, 50 मिली. तेल, 50 ग्राम लहसुन, 50 ग्राम अदरक, 20 ग्राम भुना हुआ बेसन, 50 ग्राम घी, 150 ग्राम पुदीने की चटनी, 200 ग्राम सैलेड।
कितने लोगों के लिए : 4



इडली सिजलर

इडली सिजलर
विधि :
बर्तन में 1 टे.स्पून मक्खन गर्म करें। फिर इसमें इडली के टुकड़े डाल चलाते हुए कुछ देर तक पकाएं। एक प्लेट में निकाल अलग रख लें। उसी बर्तन में 1/2 टे.स्पून मक्खन गर्म कर छोटे प्याज डाल उन्हें सफेद होने तक भूनें। फिर नमक मिलाएं और अलग रख लें।
अब सिजलर प्लेट गर्म कर 1/2 टे.स्पून मक्खन डाल गर्म करें और शिमला मिर्च और हरा प्याज डाल कुछ देर चलाते हुए पकाएं। फिर छोटे प्याज, इडली, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मसाला डोसा को दो बराबर भागों में काटें और सिजलर प्लेट के दोनों तरफ रख पार्सली से सजाकर परोसें।
सामग्री :
2 इडलियां लंबी-लंबी कटी हुई, 1 मसाला डोसा, 1/2 कप छिला छोटा प्याज, 1/2 बारीक कटी शिमला मिर्च, 1/2 बारीक कटी लाल शिमला मिर्च, 1/2 बारीक कटी पीली शिमला मिर्च, 1 बारीक कटा हरा प्याज, 2 टी.स्पून नींबू का रस, 2 टे.स्पून मक्खन, नमक और मिर्च स्वाद के अनुसार।
सजावट के लिए :
1 पार्सली।
कितने लोगों के लिए : 3

-