Monday 4 March 2013

पाइनएपल आइसक्रीम





विधि :


पाइनएपल को छील कर टुकड़े में काट लें और ग्राइंडर में डाल कर पल्प तैयार कर लें। चीनी को दूध पाउडर में मिला कर पीस लें व पल्प मे मिला कर जमने रख दे। जब आइसक्रिम अधजमी हो तब बाहर निकाल कर मिक्सर में डाल कर चलाएं।
क्रीम में एसेंस व नींबू रस मिला कर पफ करे व मिक्सर वाली आइसक्रिम में डालकर फ ोल्ड करे व दोबारा जमने रख दें।
अब जमी आइसक्रिम को प्याले में डालकर उसका मजा लें।
सामग्री :
1 पाइनएपल, 2 प्याला क्रीम, 1/2 कप चीनी, दो बूंद पाइनएपल एसेंस, 3 बड़ चम्मच दूध पाउडर, एक नींबू का रस।
कितने लोगों के लिए : 4


तरबूज का शर्बत

तरबूज का शर्बत
विधि :
तरबूज को धोकर छील लें और बड़े टुकड़ों में काट लें। मिक्सी में डालकर पीस लें। एक बड़े बर्तन में छान लें जिससे रेशा निकल जाये अब इसमें नींबू निचोड़ दें बर्फ डालकर तुरन्त सर्व करें। अगर मीठा कम लगे तो चीनी भी डाल सकते हैं।
गर्मी के इस चिलचिलाते मौसम में तरबूज का शर्बत आपको और आपके अतिथियों को इस गर्मी से अवश्य राहत देगा।
सामग्री :
2 किग्रा. तरबूज, 1 नींबू, 1 कप आइस क्यूब्स।
कितने लोगों के लिए : 6



पेड़े वाली लस्सी

Posted on: Mon, 15 Nov 2010 12:32 AM (IST)
पेड़े वाली लस्सी
विधि :
दही, पेड़े, चीनी, केसर, इलायची पाउडर और गुलाबजल डाल कर मिक्सी में चीनी घुलने तक अच्छी तरह फेंट लें। मिक्सी में बर्फ के टुकड़े डालकर एक बार फिर बर्फ घुलने तक मिक्सी चलाएं और बादाम पाउडर और पिस्ते के टुकड़े से सजाकर सर्व करें।
सामग्री :
600 ग्राम ताजा दही , 3 टे. स्पून चीनी, 2 या 3 धागे केसर, 2 या 3 पेड़े, 1 टी स्पून बादाम पाउडर, 1 टी स्पून पिस्ते के बारीक टुकड़े, 1 टी स्पून छोटी इलायची पाउडर, 1 टी स्पून गुलाबजल (ऐच्छिक), 8 क्यूब्स बर्फ (ऐच्छिक)
कितने लोगों के लिए : 2

स्ट्राबेरी जूस

स्ट्राबेरी जूस
विधि :
स्ट्राबेरीज की पत्तियों को हटाकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें।
स्ट्राबेरीज को मिक्सर में डालकर पीस लें। इससे आपको मीडियम साइज के एक गिलास भर स्ट्राबेरी का गूदा मिल जाएगा।
इस गूदे में शक्कर मिलाकर उबालें।
अब इसमें नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा होने तक दोबारा उबालें।
ठंडा होने पर इसमें स्ट्राबेरी कलर और एसेंस मिलाएं।
एक गिलास सर्व करने के लिए एक भाग मिश्रण और तीन भाग पानी मिलाकर सर्व करें। पानी की जगह आप दूध का इस्तेमाल करके स्ट्राबेरी मिल्कशेक भी तैयार कर सकती हैं।
सामग्री :
20 स्ट्राबेरीज, मध्यम आकार के दो गिलास शक्कर, एक चुटकी स्ट्राबेरी कलर , चार बूंद स्ट्राबेरी एसेंस, एक नींबू का जूस।
कितने लोगों के लिए 1


शर्ली टेंपल

शर्ली टेंपल
विधि :
एक लंबे ग्लास में बर्फ डालें। फिर लेमन-लाइम सोडा, ग्रेनडिन सिरप और ऑरेंज जूस डालें। तब तक चलाएं जब तक कि ठीक से मिल न जाए। संतरे के टुकड़े से सजाकर या कॉकटेल स्टिक में मरास्कीनो चेरी लगाकर सर्व करें।
सामग्री :
250 मिली. लेमन-लाइम सोडा, 25 मिली. ग्रेनडिन सिरप, 15 मिली. ऑरेज जूस, सजाने के लिए संतरे का टुकड़ा या मरास्कीनो चेरी।
कितने लोगों के लिए : 1

Sunday 3 March 2013


मटर-पनीर रोल

मटर-पनीर रोल
विधि :
1. पनीर को मसल लें।
2. मैदे को छानकर इसमें मोयन, जीरा, नमक व पनीर डालकर सख्त गूंध लें।
3. गूंधे मिश्रण का पेड़ा बनाकर पतला बेले व भरावन मिश्रण डालकर रोल करें। हाथ से दबाकर इसके किनारे बंद कर दें।
4. रोल को पहले भाप पर पकाएं व बाद में कड़ाही में घी डालकर तलें। चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
5. ओवन में भी तैयार रोल को घी से चुपड़ कर सेक सकती हैं।
सामग्री :
250 ग्राम पनीर, घी मोयन के लिए, नमक स्वादानुसार, 250 ग्राम मैदा, थोड़ा सा हरा धनिया, उबले आलू, उबली मटर, थोड़ी सी हरी मिर्च, थोड़ा सा जीरा।
भरावन के लिए:
मसला हुआ पनीर, मसले हुए आलू, उबली और मसली मटर, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा हरा धनिया, हरी मिर्च, भुना जीरा, पिसा गरम मसाला सारी सामग्री मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
कितने लोगों के लिए : 4



मुर्ग शिमला मिर्च मसाला

मुर्ग शिमला मिर्च मसाला
विधि :
1. एक पैन में मक्खन डालकर गर्म करें और जीरा डालकर भूरा होने तक चटकाएं। फिर अदरक, लहसुन, लाल मिर्च, हलदी और धनिया डालकर कुछ मिनट तक धीमी आंच पर भूनें, फिर थोड़ा सा पानी डालकर भूनें।
2. चिकेन और प्याज डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कि पानी सूख न जाए।
3. फिर शिमला मिर्च, नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च डालकर तब तक पकाएं, जब तक कि चिकेन अच्छी तरह पक न जाए।
4. गरम मसाला और कटी हुई हरी धनिया की पत्ती मिलाकर गरमागरम सर्व करें।
सामग्री :
150 ग्राम शे्रडेड चिकेन (कच्चा), 100 ग्राम लाल, पीली व हरी शिमला मिर्च पतली कटी हुई, 75 ग्राम बारीक कटा हुआ प्याज, 3 कटी हुई हरी मिर्च, 30 ग्राम हरी धनिया, 15 ग्राम कटा हुआ अदरक, 15 ग्राम कटा हुआ लहसुन, 50 ग्राम मक्खन, 2 ग्राम साबुत जीरा, 10 ग्राम हलदी पाउडर, 10 ग्राम धनिया पाउडर, 15 ग्राम गरम मसाला पाउडर, 2 ग्राम काला नमक, 5 ग्राम क्रश्ड काली मिर्च, स्वादानुसार नमक
कितने लोगों के लिए : 3




स्टीम्ड फिश विद नोन्या करी

स्टीम्ड फिश विद नोन्या करी
विधि :
1. मछली को चौकोर टुकड़ों में काटकर नमक के साथ स्टीम कर लें।
2. करी बनाने के लिए अब शेष सामग्री को एक साथ बारीक पीस लें।
3. उसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर पेस्ट को 10-15 मिनट तक चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
4. सर्विग प्लेट पर फिश रखें और ऊपर से करी उड़ेल कर सर्व करें।
सामग्री :
250 ग्राम सोल फिश, 1 कटा हुआ प्याज, 2 चम्मच कटी हुई हरी धनिया, 2 लाल मिर्च, 2 पीस कॉफर लाइम, 1 टुकड़ा थाई अदरक, 4-5 पत्ते लेमन ग्राम, 6 चम्मच कोकोनट मिल्क, स्वादानुसार नमक व व्हाइट पेपर, 1/2 टी स्पून चीनी, 1 नीबू का रस, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर।
कितने लोगों के लिए : 3


शाही मशरूम

शाही मशरूम
विधि :
मशरूम को 2 टुकड़ों में काट लें। प्याज भी बारीक काट लें। टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी काट लें।
एक पैन में घी गर्म करें, जब तेल गरम हो जाए तो उसमें प्याज डालकर गुलाबी होने तक भून लें। अब इसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च भी डाल दें।
जब टमाटर भी अच्छी तरह भुन जाए तो इसे आंच से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें। इस मिश्रण को मिक्सी में बारीक पीस लें।
अब पैन में डालकर इसमें नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, चीनी, क्रीम और काजू का पेस्ट भी डाल दें। 2-3 मिनट तक पका कर इसमें मशरूम भी डाल दें, हल्की आंच पर 5 मिनट तक पकने दें।
आंच से उतारकर बारीक कटे हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म शाही मशरूम नान या पराठो के साथ सर्व करें।
सामग्री :
200 ग्राम मशरूम, 4 प्याज, 7-8 टमाटर, 1 टुकड़ा अदरक, 2 हरी मिर्च, 1/2 टी स्पून नमक, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून गरम मसाला, 1 टी स्पून चीनी, 1 कप मलाई, 1/2 कप काजू का पेस्ट, 3 टे.स्पून घी, 1/2 कप बारीक कटा हरा धनिया।
कितने लोगों के लिए : 4


गोश्त नीलगिरी कोरमा

गोश्त नीलगिरी कोरमा
विधि :
1. एक पैन में तेल गर्म करें और करी पत्ता डालकर भूनें। फिर काजू और खरबूजे का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
2. मटन, नमक, व्हाइट पेपर, इलायची पाउडर डालकर गलने तक ढककर पकाएं। सर्विग बोल में डालें।
3. 1/2 चम्मच फेंटी हुई क्रीम व रोगन से सजाकर गरमागरम सर्व करें।
नोट : रोगन बनाने के लिए 1 चम्मच तेल में 2 सूखी लाल मिर्च पकाएं।
सामग्री :
6 टुकड़े या 250 ग्राम बोनलेस मटन, 75 ग्राम काजू पेस्ट (काजू को उबाल कर पीस लें), 100 ग्राम पिसे हुए खरबूजे के बीज, 1 चुटकी व्हाइट पेपर, 5-6 करी पत्ता, इलायची पाउडर, 5-6 करी पत्ता, 2 चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक।
कितने लोगों के लिए : 3



मटन पेपर फ्राई

मटन पेपर फ्राई
विधि :
1. एक गहरे पैन में तेल डालकर गर्म करें। सरसों के दाने डालकर चटकाएं।
2. लहसुन-प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। मटन डालकर चलाएं।
3. शेष सामग्री डालकर 20 मिनट तक धीमी आंच पर गलने तक पकाएं। तले हुए खरबूजे के बीज से सजाकर सर्व करें।
सामग्री :
200 ग्राम बोनलेस श्रेडेड मटन, 1 बड़ा बारीक कटा हुआ प्याज, 3-4 कली बारीक कटा हुआ लहसुन, 1/2 चम्मच सरसों, 1/2 चम्मच दरदरी काली मिर्च, 2 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच मक्खन।
कितने लोगों के लिए : 3


- See more at: http://www.jagran.com/khana-khazana/sabzi-957KK.html#sthash.fkDvfRoA.dpuf

Saturday 2 March 2013


चॉकलेट संदेश

चॉकलेट संदेश
विधि :
सबसे पहले दूध उबालें। जब दूध उबल जाए तो उसमें नींबू का रस डाल दें। दूध फटने तक चलाती रहें। यदि पनीर या छेना ठीक तरह न बने तो थोड़ा-सा नींबू का रस और डाल दें। फिर इसे मलमल के कपड़े में छान लें। कपड़े को बांधकर दस मिनट के लिए ठंडे पानी में डुबोकर रखें। पंद्रह मिनट के लिए लटकाएं। यदि पनीर में पानी रह जाए तो निचोड़ दें। अब मिक्सर में छेना के साथ कोको, चीनी और छोटी इलायची का पाउडर डालें और बहुत अच्छे से पीस लें। मिक्सर से निकालें और भारी तली वाली कढ़ाई में डालें। तीन-चार मिनट के लिए छेना सूखने और थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। छोटे बिस्कुट बनाने वाले मोल्ड को चिकना करें। बादाम को आधा काट दें और सफेद वाले भाग को नीचे की तरफ करके मोल्ड में रखें। बादाम पर छेना मिक्सचर डालकर मोल्ड को भर दें और दबाएं। सर्विस प्लेट पर उल्टा करके संदेश निकाल लें। सर्व करने से पहले फ्रिज में रखें।
सामग्री :
1 किलो दूध, 2 नींबू का रस, 2 टे.स्पून कोको पाउडर, 10 टे.स्पून पिसी चीनी, चुटकी भर छोटी इलायची पाउडर, सजाने के लिए आधे कटे हुए कुछ बादाम।
कितने लोगों के लिए : 8




ड्राइ फ्रूट पुलाव

ड्राइ फ्रूट पुलाव
विधि :
चावल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर पानी में से निकाल लें। केसर को 1 चम्मच दूध में भी भिगो दें। बादाम और पिस्ते को धोकर बारीक काट लें।
अब एक पैन में घी गरम कर लें जब घी गरम हो जाए तो उसमें चावल और दूध डालकर ढक कर पकने दें। ध्यान रहे की चावल चलाने से टूटे नही।
जब चावल पक जाए तो उसमें इलायची पाउडर, जायफल, सूखे मेवे और केसर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। ओवन में मध्यम तापमान पर 5-10 मिनट तक बेक करें।
सामग्री :
1 कप बासमती चावल, 1 कप चीनी, 1/2 कप शुद्ध घी, 1 टे.स्पून चिरौंजी, 1 टे.स्पून किशमिश, 1 टे.स्पून काजू, 2 कप दूध 1/4 टी स्पून केसर, 1 चुटकी जायफल पाउडर, 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर, 15 पिस्ते और 15 बादाम।
कितने लोगों के लिए : 5



चिल्ड मैंगो गेजपैचो

चिल्ड मैंगो गेजपैचो
विधि :
1. आम धोकर पोंछ लें। फिर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अलग रखें।
2. फूड प्रोसेसर में आम के टुकड़े और आम का जूस डालकर ब्लेंड करें। अच्छी तरह ब्लेंड करके एकसार करें।
3. अब इसमें कोकोनट मिल्क, नीबू का रस, ब्राउन शुगर और नमक डालें और दोबारा अच्छी तरह ब्लेंड करें।
4. अब सूप को एक बोल में डाले। 1 घंटे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें। अच्छी तरह मिलाएं और नमक व कालीमिर्च का संतुलन चेक करें। चिल्ड बोल में डालकर आम के टुकड़ों, पुदीने के पत्ते व शिमला मिर्च से सजाकर सर्व करें।
सामग्री :
3 आम, 600 मिली. आम का जूस, 50 मिली. कोकोनट मिल्क, 1 टेबल स्पून नीबू का रस, 1 टी स्पून अदरक पिसी हुई, 30 ग्राम ब्राउन शुगर, चुटकी भर नमक, 4 टी स्पून कटे हुए आम, 2 टी स्पून पुदीने के पत्ते कटे हुए, 4 टी स्पून कटी हुई शिमला मिर्च
कितने लोगों के लिए :4

ग्रीन पीज एंड कैरट सैलेड

ग्रीन पीज एंड कैरट सैलेड
विधि :
1. गाजर और मटर को मध्यम आंच पर 5 मिनट तक उबाल लें। ठंडा करके पानी निकाल लें। गाजर को काट लें।
2. अब एक बोल में गाजर, मटर, कटा हुआ प्याज, उबले कॉर्न, नमक व काली मिर्च पाउडर, मिर्च और नीबू का रस डालकर मिलाएं।
3. हरी धनिया या पार्सले से सजाकर सर्व करें।
सामग्री :
2 बड़ी गाजर कटी हुई, 1 कप हरी मटर के दाने, 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ, 1 हरी मिर्च नमक के साथ क्रश की हुई, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और नीबू का रस, 1/2 कप उबले हुए कॉर्न, 1/2 खीरे के टुकड़े सजाने के लिए, कटी हुई हरी धनिया।
कितने लोगों के लिए : 3

Friday 1 March 2013


ब्रेकफास्ट शेक

ब्रेकफास्ट शेक
विधि :
केलों को छीलकर, उनके छोटे टुकड़े करके एक ब्लैंडर जार में डालें। फिर दही डालें। पाईनेपल स्लाइस को मोटा-मोटा काट लें और जार में डालें। पाईनेपल जूस, स्ट्रौबरी क्त्रश भी डालें और अच्छी तरह ब्लैंड करें। बर्फ डालकर फिर ब्लैंड करें। बड़े ग्लास में डालकर ठंडा-ठंडा परोसें।
सामग्री :
4 पके हुए केले, 2 कप दही, 4 स्लाइस टिन्ड पाइनेपल, 500 मिली पाइनेपल जूस, 4 बड़े चम्मच स्टॉबेरी क्रश, 2 कप क्रशड आइस।
कितने लोगों के लिए : 6



ट्रॉपिकल डिलाइट

  
ट्रॉपिकल डिलाइट
विधि :
केला छीलकर कोकोनट मिल्क, आम और अनन्नास जूस के साथ ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। थोड़ी बर्फ मिलाकर 10 सेकंड के लिए दोबारा ब्लेंड करें। एक बड़े ग्लास में उड़ेलकर अनन्नास के टुकड़े से सजाकर सर्व करें।
सामग्री :
20 मिली. कोकोनट मिल्क, 90 मिली. अनन्नास का जूस, 3 मिली. आम का जूस, छोटा केला।
कितने लोगों के लिए : 1




राजमा की गलौटी



राजमा की गलौटी
विधि :
राजमा को उबाल कर छान लें। फिर उसमें अदरक-लहसुन और अन्य मसाले मिलाकर पीस लें। नमक व खोया मिलाकर बराबर-बराबर टिकिया बनाकर तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा कर लें। पुदीने की चटनी और सलाद के साथ गरमागरम सर्व करें।
सामग्री :
200 ग्राम राजमा, स्वादानुसार नमक, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, 5 ग्राम व्हाइट पेपर, 5 ग्राम जावित्री, 5 ग्राम जायफल, 5 ग्राम बड़ी इलायची, 5 ग्राम छोटी इलायची, 10 ग्राम धनिया पाउडर, 10 केसर के धागे, 5 ग्राम शाही जीरा, 50 ग्राम खोया, 10 ग्राम प्याज, 50 मिली. तेल, 50 ग्राम लहसुन, 50 ग्राम अदरक, 20 ग्राम भुना हुआ बेसन, 50 ग्राम घी, 150 ग्राम पुदीने की चटनी, 200 ग्राम सैलेड।
कितने लोगों के लिए : 4

azZG.dpuf

रोज एंड क्यूरेसो चुस्की

रोज एंड क्यूरेसो चुस्की
विधि :
1. आइस क्रशर में बर्फ को क्रश करके अपने मनपसंद मोल्ड में डालें।
2. मोल्ड में डालने के बाद दबाएं ताकि मोल्ड से हटाने के बाद वह सही आकार में रहे।
3. मोल्ड से हटाकर सिरप से सजाएं और चिल्ड सर्व करें। आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद के ताजे फलों के रस भी डाल सकती हैं।
सामग्री :
200 ग्राम क्रश की हुई बर्फ, 20 मिली. रोज सिरप, 20 मिली. ग्रेनेडिन सिरप, ब्ल्यू क्यूरेसो सिरप
कितने लोगों के लिए : 1


मिक्स पराठा


मिक्स पराठा
विधि :
मूली और गाजर को छीलकर कद्दूकस कर लें। प्याज को छीलकर बारीक काट लें, हरी मिर्च भी बारीक काट लें। मूली और गाजर को निचोड़कर उसमें प्याज, हरी मिर्च, दूध, अजवायन और नमक डालकर मुलायम गूंध लें।
अब इसकी लोईयां बनाकर बेल लें और गरम तवे पर दोनों तरफ से रिफाइंड लगाकर सेक लें। गर्मागर्म पराठे दही और अचार के साथ सर्व करें।
सामग्री :
1 मूली, 1 गाजर, 1 प्याज, 2 कप आटा, 2 हरी मिर्च, 1 टी स्पून अजवायन, 1/2 कप दूध, नमक स्वादानुसार, आवश्यकतानुसार रिफाइंड तेल।
कितने लोगों के लिए : 5



कोकोनेट कप केक


कोकोनेट कप केक
विधि :
ओवन को 160 डिग्री तापमान पर गरम कर लें। बेकिंग टिन पर ऑयल लगा लें। मैदा, बेकिंग पाउडर, सोडा और नमक मिला लें। क्रीम, शूगर और मक्खन को मिलाकर फेंट लें। अब एक-एक करके अंडा डालकर मिश्रण के साथ फेंटते जाये। एसेंस भी डाल दें बटरमिल्क और मैदा को मिला लें। कसा हुआ आधा नारियल मिला दें। पेपर के सांचों में मिश्रण को भरकर, ओवन में 25-30 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।
आइसिंग के लिए चीज क्रीम, मक्खन, चीनी और एसेंस मिलाकर फेंट लें। बेक किये हुए केक पर आइसिंग की लेयर लगाकर ऊपर से कसा हुआ नारियल डाल दे।
सामग्री :
6 कप मैदा, 2 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 1 टी स्पून मीठा सोडा, 1 टी स्पून नमक, 4 कप चीनी, 1-1/2 कप मक्खन (नमकरहित), 6 अंडे, 3 टी स्पून बादाम एसेंस, 3 टी स्पून वनीला एसेंस, 2 कप बटर मिल्क (छाछ), 5-1/2 कप सूखा नारियल।
आइसिंग के लिए:
900 ग्राम क्रीम चीज, 1-1/2 कप मक्खन (नमक रहित), 2 टी स्पून वनीला एसेंस, 1 टी स्पून बादाम एसेंस, 1 कि. 400 ग्रा. आइसिंग शूगर।
कितने लोगों के लिए : 10



प्रोटीन पराठा

प्रोटीन पराठा
विधि :
पर्याप्त पानी की मदद से सारी सामग्री को मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें। फिर छह बराबर भागों में बांट लें। प्रत्येक भाग को पांच इंच व्यास में गोलाकार बेल लें।
अब पराठे को तवे पर दोनों तरफ हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। गर्मागर्म पराठा मनपसंद अचार चटनी या दही के साथ सर्व करें।
सामग्री :
आधा कप कसा हुआ पनीर, 2 हरे प्याज बारीक कटे हुए, 3/4 कप गेहूं का आटा, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, नमक व मिर्च स्वादानुसार।
अन्य सामग्री:
तलने के लिए तेल।
कितने लोगों के लिए : 6



सोया बिरयानी

Posted on: Wed, 12 Sep 2007 01:27 PM (IST)

सोया बिरयानी
विधि :
चावल धोकर आधे घंटे तक पानी में भिगोएं। 1 टे.स्पून गरम तेल में तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, जीरा, प्याज व बिरयानी मसाला मिलाएं। प्याज को गुलाबी होने तक भूनें, फिर सोया चंक और बड़ी मिला दें। अच्छी तरह चलाएं, मसाले मिलाकर पानी डाल दें उबाल आने दें, चावल डालकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। कुकर की भाप निकलने पर पुलाव राइस ट्रे में डालकर उबली मटर और फ्राइड काजू से सजाकर सर्व करें।
सामग्री :
3 कप चावल, 6 कप पानी, 1/2 कप देसी घी, 1-1/2 कप सोया चंक्स (पानी में भिगोकर निचोड़े हुए), 1-1/2 कप दाल की बड़ी, 1 टे.स्पून तेल, 2 तेज पत्ते, 3-4 सूखी लाल मिर्च, 1 टे.स्पून बिरयानी मसाला, 1-1/2 कप प्याज, 1 टी स्पून जीरा।
मसाला: 1/2 टी स्पून गरम मसाला, 1/2 टी स्पून पिसा जीरा, 1 टी स्पून साबुत धनिया, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च, 1/2 टी स्पून हरी इलायची, 1/4 टी स्पून पिसा जायफल, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 4

(Hindi news
- See more at: http://www.jagran.com/khana-khazana/biryani-859KK.html#sthash.SllSsde1.dpuf

Potato And Spring Onion Soup
Potato And Spring Onion Soup

Flavourful potato soup.
Cooking Time: 15-20 minutes
Servings: 4
 Preparation Time: 10-15 minutes
 Category: Veg
Potatoes,peeled3 large
Spring onions with greens,sliced3
Butter2 teaspoons
Saltto taste
Crushed black peppercorns1/4 teaspoon
Lemon juice1/2 tablespoon
Method
Heat the butter in a non-stick pan. Add the spring onion bulbs and sauté till translucent. Add the potatoes and sauté for four to five minutes. Add four cups of water and bring it to a boil. Reduce heat, cover and cook till the potatoes are done.

Allow the mixture to cool, transfer into a blender and blend to a fine puree. Pour the puree in a non-stick pan. Add water if the consistency is too thick.

Add salt and crushed peppercorns and mix well. Cook till the soup comes to a boil. Take the pan off the heat, add lemon juice and mix well. Serve hot garnished with spring onion greens.