तह पे तह कबाब
विधि :
1. पनीर को पतले टुकड़ों में काट लें। फिर पनीर के एक टुकड़ों के ऊपर पुदीना पेस्ट, नमक और चाट मसाला बुरक दें।
2. उसके ऊपर दूसरा टुकड़ा रखें और उस पर खोए में हल्दी, किशमिश, काजू के टुकड़े मिलाकर लगाएं।
3. फिर पनीर का तीसरा टुकड़ा ऊपर रख कर हलका दबाएं। इस प्रकार शेष पनीर की परत लगाएं।
4. अब मेरिनेट करने के लिए मिश्रण तैयार करें- दही में अदरक-लहसुन पेस्ट, नीबू का रस, क्रीम, ब्लैक पेपर पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, तेल और चीज मिलाएं। फिर इस मिश्रण में पनीर डालकर दो घंटे मेरिनेट होने के लिए रखें। बाद में लोहे की सीख में पनीर के टुकड़ों को लगाकर तंदूर में पकाएं।
5. फिर कटी हुई हरी धनिया से सजाकर गरमागरम सर्व करें।
सामग्री :
240 ग्राम पनीर, 50 ग्राम दही, 5 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 मिली. नीबू का रस, 10 ग्राम ब्लैक पेपर कॉर्न क्रश्ड, 20 मिली. क्रीम, 2 ग्राम जीरा पाउडर, 2 ग्राम गरम मसाला, 10 मिली. तेल, 20 ग्राम चीज, 2 ग्राम येलो चिली, 1 हल्दी पाउडर, 15 ग्राम खोया, 6 ग्राम किशमिश, 8 ग्राम काजू, 10 ग्राम पुदीने का पेस्ट, स्वादानुसार नमक।
कितने लोगों के लिए 6
No comments:
Post a Comment