स्टीम्ड फिश विद नोन्या करी
विधि :
1. मछली को चौकोर टुकड़ों में काटकर नमक के साथ स्टीम कर लें।
2. करी बनाने के लिए अब शेष सामग्री को एक साथ बारीक पीस लें।
3. उसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर पेस्ट को 10-15 मिनट तक चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
4. सर्विग प्लेट पर फिश रखें और ऊपर से करी उड़ेल कर सर्व करें।
सामग्री :
250 ग्राम सोल फिश, 1 कटा हुआ प्याज, 2 चम्मच कटी हुई हरी धनिया, 2 लाल मिर्च, 2 पीस कॉफर लाइम, 1 टुकड़ा थाई अदरक, 4-5 पत्ते लेमन ग्राम, 6 चम्मच कोकोनट मिल्क, स्वादानुसार नमक व व्हाइट पेपर, 1/2 टी स्पून चीनी, 1 नीबू का रस, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर।
कितने लोगों के लिए : 3
No comments:
Post a Comment