Sunday, 3 March 2013


गोश्त नीलगिरी कोरमा

गोश्त नीलगिरी कोरमा
विधि :
1. एक पैन में तेल गर्म करें और करी पत्ता डालकर भूनें। फिर काजू और खरबूजे का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
2. मटन, नमक, व्हाइट पेपर, इलायची पाउडर डालकर गलने तक ढककर पकाएं। सर्विग बोल में डालें।
3. 1/2 चम्मच फेंटी हुई क्रीम व रोगन से सजाकर गरमागरम सर्व करें।
नोट : रोगन बनाने के लिए 1 चम्मच तेल में 2 सूखी लाल मिर्च पकाएं।
सामग्री :
6 टुकड़े या 250 ग्राम बोनलेस मटन, 75 ग्राम काजू पेस्ट (काजू को उबाल कर पीस लें), 100 ग्राम पिसे हुए खरबूजे के बीज, 1 चुटकी व्हाइट पेपर, 5-6 करी पत्ता, इलायची पाउडर, 5-6 करी पत्ता, 2 चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक।
कितने लोगों के लिए : 3


No comments:

Post a Comment