Tuesday, 16 July 2019

गोवा स्ट्रीट फूड्स

                                                             गोवा स्ट्रीट फूड्स 
गोवा का नाम सुनते ही मन में एक रोमांच सा उठता है , समुंद्र  की लहरों के बीच  प्रकृति की मनलुभावन छटां  के साथ साथ मौजमस्तीयों  से भरी एक ऐसा स्थान जहां  छुटियाँ बिताने का अपना एक अलग ही मजा है ,गोवा न सिर्फ मौजमस्तीयों  के लिए फेमस है बल्कि  यहाँ का खानपान भी अपने में ख़ास है ,जिनका लुफ्त आप समुन्द्र के लहरों के बीच  उठा सकते है  नारियल पानी ,के साथ साथ  यहाँ का स्ट्रीट फ़ूड भी काफी खास है  आइस क्रीम के दीवानों के लिए ये जगह किसी जन्नत से काम नहीं।  आइये एक नजर डालतें है गोवा की कुछ खास स्ट्रीट फूड्स पर।

  गड़बड़ आइस क्रीम 😉.... गड़बड़ आइस क्रीम कई तरह के आइस फ्लेवर से बना होता है 

सामग्री 
मैंगो   आइस क्रीम  २ स्कूप
वनीला आइस क्रीम  २ स्कूप
 पिस्ता आइस क्रीम  २  स्कूप
सेब  १  छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
 स्ट्रॉबेरी  ८-१०छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
 चेरी छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
 काजू छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
अखरोट छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
 बादाम छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
truti फ्रूटी
 मिक्स फ्रूट जेली  २ चम्मच

विधि 
एक सर्विंग ग्लास लें उसमे सबसे पहले एक चम्मच जेली  ,थोड़े कटे हुए फ्रूट्स डालें फिर मैंगो  आइस क्रीम डालें   फिर त्रुटी फ्रूटी डालें थोड़ी सी ड्राई फ्रूट डालें और  वनीला  आइस क्रीम डालें  फिर बचे हुए फ्रूट्स डालें और पिस्ता  डालें और बचे  फ्रूट्स   से गार्निश करें  अगर आप चाहें तो चॉकलेट चिप्स  डाल  सकते है तैयार आपकी   गड़बड़   क्रीम का आनंद लें

,मिसल पाव- मिसल  पाव  भाजी का ही  एक प्रकार है  जो की  बनाई जाती है मोठ  की दाल से। 

सामग्री 
मोठ २ कप
हल्दी १/२ चम्मच
१/२ चम्मच नमक
१ कप पानी
 मिसल पेस्ट के लिए
तेल २ चम्मच
अदरक २ इंच
प्याज़ एक
२ कली लहसुन
१/२ कप सूखा नारियल \
१/२ कप पानी
अन्य सामग्री
३ बड़े चम्मच तेल
१ चम्मच राइ
जीरा
थोड़ी  करी पत्ती
कश्मीरी मिर्च
हल्दी पावडर
धनिया पावडर
गरम मसाला
गुड़
नमक
फॉर सर्विंग 
प्याज़
धनिया की पत्ती
निम्बू
पाव

विधि 
सबसे पहले मिसल पेस्ट तैयार करने के लिए मिक्सर में मिसल पेस्ट की सभी सामग्री को डाल  कर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर  लें
कढ़ाही  गर्म  करें मे ३ बड़े  चम्मच  तेल डालें  फिर  जीरा ,राइ , करी पत्ते ,डालें जब जीरा चटक  जाये तोलाल मिर्च ,पावडर ,हल्दी पावडर , धनिया  पावडर डालें  थोड़ी  देर भुने   .
 फिर  मिसल पेस्ट डालें तब तक चलाएं जब तक मसाले से तेल न निकले फिर पकी हुई दाल डालें ५ कप पानी डालें थोड़ी देर तक चलाएं फिर उसमे गर्म मसाला ,कश्मीरी मिर्च ,नमक ,गुड़ डालें तब तक पकाएं जब तक तेल ऊपर  न आ जाये सर्विंग प्लेट में तैयार मिसल  के ऊपर सेव डालें प्याज़ ,धनिया से सजा कर पाव को मक्खन  में सेक कर सर्व करें

क्रॉकेटस 

सामग्री 
आलू ४  उबले व् मैश किये हुए
दूध  २ बड़े चम्मच
एग योक  - फेटें हुए
मैदा  ३ बड़े चम्मच
ब्रेडक्रम्ब्स   ३-४ चम्मच
अंडा
चीज़
साल्ट
काली मिर्च पावडर
 धनिया  बारीक़ कटी हुई
तेल -  तलने हेतु

विधि 
एक बड़े बाउल में मैश किये आलू ,एग योक ,चीज ,धनिया की पत्ती , नमक काली  मिर्च  डाल  कर अच्छे से मिला लें बनाये  और थोड़ी देर के लिए रख दें 
एक अलग बाउल में मैदा में दूध  और थोड़ा नमक डाल  कर पेस्ट बना लें 
एक बाउल में एग अच्छे से फेंट लें 
अब मैश किये आलू को आइस क्रीम स्कूप से निकाल  कर एक बार मैदा पेस्ट में फिर एग  फिर ब्रेडक्रम्ब में लपेटें 
कड़ाही में तेल गर्म करें  फिर  माध्यम आंच पे ४-५  क्रॉकेटस  डाल  कर सुनहला तल लें  और  मेयोनेज़ के साथ सर्व करें 




No comments:

Post a Comment